नवादा: पटवन विवाद में मझनपुरा गांव में दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प, लाठी-गंडासे चले, 3 घायल, 2 गिरफ्तार
Nawada, Nawada | May 28, 2026 नवादा में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जहां नवादा जिले के मफस्सिल थाना क्षेत्र के मझनपुरा गांव में खेत में पटवन को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद हाथापाई से शुरू होकर लाठी-गंडासे चलने तक पहुंच गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए।इस संबंध में गांव के केवी प्रसाद ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।