कोडरमा: रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में यात्री का ₹60000 का लैपटॉप आरपीएफ कोडरमा ने बरामद कर लौटाया
ऑपरेशन “अमानत” के तहत आरपीएफ कोडरमा ने यात्री विशाल कुमार का छूटा हुआ बैग बरामद कर सुरक्षित लौटाया। रांची से बोकारो स्टील सिटी जा रहे यात्री का काला पिट्ठू बैग, जिसमें डेल कंपनी का लैपटॉप था, गाड़ी संख्या 20839 के कोच B-3 में मिला। पहचान सत्यापन के बाद लगभग ₹60,000 मूल्य का बैग सुपुर्द किया गया। यात्री ने आरपीएफ टीम का आभार व्यक्त किया।