खलीलाबाद: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
खलीलाबाद कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। दोनों अधिकारियों ने संबंधित विभागों को मामलों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने राजस्व मामलों में मौके पर जांच के निर्देश दिए, जबकि एसपी ने शिकायतों के निस्तारण का भरोसा दिलाया