मधेपुरा: मधेपुरा पुलिस ने 24 घंटे में विभिन्न मामलों में 28 लोगों को किया गिरफ्तार, 62 लीटर शराब बरामद
मधेपुरा पुलिस ने बीते 24 घंटों के दौरान जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर व्यापक अभियान चलाया। सोमवार को पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस दौरान कुल 28 लोगों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के क्रम में पुलिस ने मादक पदार्थों की बरामदगी भी की, जिसमें 62 लीटर देसी चुलाई शराब तथा 2 किलो 118 ग्राम गांजा ज