#ज्येष्ठ के बड़े मंगलवार पर भव्य भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
ज्येष्ठ माह के बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के रहवां गांव में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व प्रधान महेंद्र विक्रम सिंह उर्फ डब्बू सिंह के नेतृत्व में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों ने पहुंचकर भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद ग्रहण किया।
#voicebharat24