गुमला: दुबई में गुमला का युवक रहस्यमय तरीके से लापता, परिवार ने की सकुशल वापसी की अपील
Gumla, Gumla | Jul 24, 2026 सिसई थाना क्षेत्र के नगर कुसुम टोली गांव निवासी अमर गोप का 23 वर्षीय पुत्र उदय गोप दुबई में रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है।परिजनों के अनुसार उदय ने सिलम स्थित गुरुकुल से टाइल्स मिस्त्री का तीन माह का प्रशिक्षण प्राप्त किया था। इसके बाद शोभा कंस्ट्रक्शन कंपनी में प्लेसमेंट होने पर 17 मई को उसे दुबई भेजा गया। उसके साथ चैनपुर के नीरज कुजूर भी साथ गया