बांका: सदर अस्पताल में डॉक्टर और युवक के बीच हुई हाथापाई, हंगामे के बाद पुलिस ने संभाली स्थित
Banka, Banka | Jun 24, 2026 सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुधवार की शाम 4 बजे चिकित्सक और एक युवक के बीच विवाद के बाद हाथापाई हो गई, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार डॉ. दिनकर झा एक मरीज का इलाज कर रहे थे, तभी ऋषभ मिश्रा नामक युवक अपने मरीज को लेकर पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।