मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र में व्यक्ति की मौत के मामले में एएसपी ग्रामीण ने दी जानकारी
कुरावली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हुई मौत के मामले में एएसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया है। कि एक व्यक्ति के मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई थी। वहीं तुरंत SHO कुरावली के द्वारा मौके पर जाकर मृतक के शव का पांचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। वहीं परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।