चांपा: बम्हनीडीह पुलिस ने आम जगह पर शराब पीने वाले आरोपी को सोंठी गांव से किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई
जांजगीर चांपा की बम्हनीडीह पुलिस ने आम जगह पर शराब पीने वाले आरोपी को सोंठी गांव से गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(च) क के तहत कार्रवाई की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि शिव कुमार, आम जगह में शराब पी रहा है। सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी शिव कुमार के पास से शराब से भरी शीशी और खाली शीशी सहित अन्य सामग्री को जब्त किया है।