राजनगर: कोड़ा गोलीकांड के बाद, कुशवाहा समाज अध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने पीड़ितों से मिलकर सुरक्षा और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की
राजनगर तहसील के ग्राम कोड़ा में हुए चर्चित गोलीकांड के बाद रविवार को दोपहर करीब 12 बजे कुशवाहा समाज छतरपुर के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष एडवोकेट मनोज कुशवाहा समाज के पदाधिकारियों और लोगों के साथ पीड़ित मोतीलाल कुशवाहा के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गांव के पांडे, सोनी और पाल परिवारों से भी