गुना नगर: गुना हवाला कांड: चार पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप, ग्वालियर आईजी को सौंपी जांच रिपोर्ट
गुना में मार्च 2026 में हुए 1 करोड़ हवाला कांड में ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ ने जांच रिपोर्ट ग्वालियर आईजी को सौंप दी है। 21 अप्रैल को जांच रिपोर्ट में चार पुलिसकर्मियों का आचरण संदिग्ध पाया। गुना एसपी ने चारों पुलिसकर्मियों पर आरोप तय कर आरोप पत्र सौंपे है। अब मामले में विभागीय जांच होगी। एक शख्स नीरज जादोन की याचिका पर 20 अप्रैल को हाई कोर्ट में बहस हुई।