बूरमू: बुढ़मू पुलिस ने पाड़हा सरकार युवा संघ के संचालक रोहन बबलू कुजूर को गिरफ्तार कर जेल भेजा
Burmu, Ranchi | Apr 6, 2026 बुढ़मू थाना पुलिस ने पाड़हा सरकार युवा संघ भारत के संचालक रोहन बबलू कुजूर उर्फ रोहन (38 वर्ष) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना कांड संख्या 67/25 के प्राथमिकी आरोपी रोहन पर पिछले कई महीनों से बुढ़मू थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में धर्म परिवर्तन कराने, आदिवासी और गैर-आदिवासी समुदायों के बीच धर्म के नाम पर तनाव पैदा करने तथा अन्य संदिग्ध गतिविधियों में ल