सरिया: सरिया राजदाहा धाम में विधायक ने 63 केवीए विद्युत ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया
सरिया प्रखंड के सबलपुर पंचायत स्थित राजदाह धाम में विगत दिनों ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसकी सूचना स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बगोदर विधायक सह सचेतक नागेन्द्र महतो को दी गई।ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक नागेन्द्र महतो ने बिजली विभाग को नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने का निर्देश दिया।