पन्ना: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों की मौत के बाद पन्ना टाइगर रिजर्व में सुरक्षा के लिए अलर्ट जारी
Panna, Panna | Nov 11, 2024 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाल ही में हुई हाथियों की लगातार मौतों ने वन विभाग को चिंता में डाल दिया है। इसके मद्देनजर मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में भी हाथियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पन्ना टाइगर रिजर्व में बढ़ती बाघों की संख्या में हाथियों का अहम योगदान रहा है।