अमानगंज: इंडिया स्किल्स 2025-26 में जेके पन्ना के प्रशिक्षु का शानदार प्रदर्शन, अजय अहिरवार ने जीता स्वर्ण पदक
अमानगंज। इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2025-26 के राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में यदुपति सिंघानिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रशिक्षुओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पन्ना जिले एवं मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है।