थलीसैंण: थैलीसैंण ब्लॉक के कई गांवों में नाक से खून और पेट फूलने से हो रही पशुओं की मौत
थैलीसैंण ब्लॉक के गंगाऊ भीडा कोटा भन्डेली आदि गांवों में आजकल पशुओं में एक भयंकर बीमारी हो रही। जिसमे पशुओं के नाक से खून और पेट फूल कर मौत हो रही है और पशु पालन विभाग को अभी तक बीमारी का पता ही नहीं चल पाया हैं । गुरुवार शाम 4 बजे तक 10 से अधिक बैलों की मौत हो चुकी हैं। ग्रामीणों द्वारा पशु चिकत्सकों को सूचित किया जा चुका हैं लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ हैं