रतनगढ़: रतनगढ क्षेत्र से विवाहिता लापता, भाई ने थाने में कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
रतनगढ क्षैत्र से बैंक जाने का कहकर घर से निकाली विवाहिता हुई लापता हो गई। रविवार शाम पुलिस ने बताया कि आज गांव चैनपुरा निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दी है। कि उनकी 26 वर्षीय शादीशुदा बहन 4 अप्रैल को अपने दो छोटे बच्चों के साथ बैंक जाने का कहकर घर से निकली थी। जो आज तक वापिस नही लौटी। पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।