फुलवारी: पटना एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तेजस्वी के माता-पिता से बिहार के लिए योगदान के बारे में सवाल पूछा
Phulwari, Patna | Dec 22, 2024 केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से सवाल पूछा है। रविवार शाम करीब 7:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने पूछा कि तेजस्वी यादव के माता-पिता ने बिहार को क्या दिया है। मौके पर ललन सिंह ने लालू राबड़ी शासन काल को याद दिलाते हुए कहा कि बिहार में अपहरण का उद्योग चलवाया, बिहार में सड़क खस्ताहाल कर दिया और बिहार में बिजली भी नदारत कर दिया