चांपा: खिरसाली पारा से देसी शराब की अवैध बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चांपा पुलिस की कार्रवाई
जांजगीर की चांपा पुलिस ने देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी शैलेश देवांगन को खिरसाली पारा से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 155 पाव देशी शराब और 4 नग स्कूटी को जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि शैलेष देवांगन के द्वारा शराब की अवैध बिक्री किया जाता है. सूचना पर पुलिस की टीम।