गुलाना: गुलाना अकोदिया क्षेत्र में बप्पा के स्वागत में सजावट, गाजे-बाजे के साथ गणेशोत्सव शुरू; आकर्षक पंडालों में विराजे गणपति
अकोदिया गुलाना क्षेत्र में गणेश चतुर्थी पर सोमवार को पूरा नगर गणपति बप्पा की भक्ति में रंग गया। ढोल-नगाड़ों के साथ घरों और पंडालों में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई। सोमवार शाम 6 बजे जाटपुरा में 11 फीट ऊंची युवराज गणेश और झंडा चौक पर 12 फीट ऊंची लालबाग के राजा की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रही। बारिश के बीच श्रद्धालु पंडालों में पहुंचे।