Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image

➡️ दुर्गावार्ड आंगनवाड़ी केन्द्र से दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान का किया शुभारंभ कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे के मार्गदर्शन में मंगलवार को आंगनवाड़ी केंद्र दुर्गा वार्ड से दस्तक अभियान प्रथम चरण सह स्टॉप डायरिया कैंपेन 2026 का शुभारंभ किया गया। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री महेश राठौर, नगर पालिका पार्षद श्री संतोष भलावी, नगर पालिका पार्षद श्री नरेन्द्र हरसुले, सांसद प्रतिनिधि श्री बन्डू धोटे ने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि दस्तक अभियान बाल मृत्यु दर रोकने के लिए शासन का एक महत्वपूर्ण अभियान है। सभी माताएं इस अभियान का लाभ लें। हमारा भी यह प्रयास रहेगा कि अभियान को हम हर घर तक पहुंचाकर इसका लाभ दिलायेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि दस्तक अभियान का उद्देश्य कुपोषण मुक्त जिले को बनाना है। यह अभियान आगामी 31 अगस्त तक संचालित रहेगा। अभियान के दौरान एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के संयुक्त दल द्वारा 5 वर्ष की आयु वाले बच्चों के घर-घर जाकर दस्त रोग के नियंत्रण के लिए ओआरएस पैकेट, जिंक टेबलेट की प्रदायगी एवं सामुदायिक जागरूकता की जाएगी। अभियान के दौरान 9 माह से 5 वर्ष तक सभी बच्चों को आयु अनुसार विटामिन ए अनुपूरण डीएसएस टूल के माध्यम से 5 वर्ष से कम आयु के गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय पहचान तथा चिकित्सीय जटिल बच्चों का रेफरल एवं संस्थागत उपचार, 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आईएफए अनुपूरण किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ हुरमाड़े ने आमजन से अपील की कि स्वास्थ्य दल जब भी घर आये तो सहयोग कर बच्चों का वजन, ऊंचाई व स्वास्थ्य जांच अवश्य करवायें। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश परिहार द्वारा ओआरएस एवं जिंक गोली की उपयोगिता के बारें महिलाओं को बताया। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ता को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष के बच्चों का परीक्षण करें, चिन्हित बीमार बच्चों को बीमारी अनुसार प्रबंधन कर आवश्यकतानुसार रेफर करें। शुभारंभ कार्यक्रम में सहायक संचालक एवं प्रभारी सीडीपीओ श्री विवेक उइके, प्रभारी संजीवनी क्लीनिक डॉ अभिनव मालवीय, सांख्यिकी अनवेषक श्री योगेश ढोके, शहरी क्षेत्र एपीएम श्री प्रकाश माकोडे, शहरी क्षेत्र स्टाफ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

3 views | Betul, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026

MORE NEWS

*सड़ी-गली सब्जियों का खुलासा करने पर पत्रकार को फंसाने की कोशिश? बैतूल जिला अस्पताल पर उठे गंभीर सवाल, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश*
*👆👆👆अपने शहर की ताजा तरीन खबरें साधना प्लस न्यूज चैनल पर*
*बैतूल जिले की खबरों एवं विझापन संकलन हेतु जिला ब्यूरो नितिन अग्रवाल से सम्पर्क करें 7000181610*
#Betul #BetulNews #JournalismUnderThreat #MadhyaPradesh #HealthDepartment #BetulDistrictHospital @CollectorBetul @ChouhanShivraj @MoHFW_INDIA
#BetulHospitalScam #PressFreedom #MadhyaPradeshNews #BetulUpdate #HealthScam #BreakingNewsBetul
#TruthPrevails #MediaFreedom #BetulNews #MPGovernment

*सड़ी-गली सब्जियों का खुलासा करने पर पत्रकार को फंसाने की कोशिश? बैतूल जिला अस्पताल पर उठे गंभीर सवाल, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश* *👆👆👆अपने शहर की ताजा तरीन खबरें साधना प्लस न्यूज चैनल पर* *बैतूल जिले की खबरों एवं विझापन संकलन हेतु जिला ब्यूरो नितिन अग्रवाल से सम्पर्क करें 7000181610* #Betul #BetulNews #JournalismUnderThreat #MadhyaPradesh #HealthDepartment #BetulDistrictHospital @CollectorBetul @ChouhanShivraj @MoHFW_INDIA #BetulHospitalScam #PressFreedom #MadhyaPradeshNews #BetulUpdate #HealthScam #BreakingNewsBetul #TruthPrevails #MediaFreedom #BetulNews #MPGovernment

Betul Nagar, Betul | Jul 14, 2026

बैतूल में अजीब लापरवाही का शिकार हुए किसान: तंबाकू थूकने के चक्कर में पलटा एसिड का टैंकर, 15 बीघा फसल बर्बाद! 🚨
​बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गरोठा घाट पर सोमवार सुबह एक बेहद हैरान करने वाला हादसा सामने आया। पुलिस के मुताबिक, टैंकर का ड्राइवर गाड़ी चलाते समय तंबाकू थूकने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान उसका ध्यान भटका और एसिड से भरा भारी-भरकम टैंकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया।
​अन्नदाता को लगा बड़ा झटका:
टैंकर पलटते ही उसमें भरा खतरनाक तेजाब (एसिड) तेजी से आसपास के खेतों में फैल गया। नतीजा यह हुआ कि करीब 10 से 15 बीघा में लहलहाती खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
​राहत की बात:
गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला और संबंधित विभाग मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है।
​सोचिए! एक छोटी सी लापरवाही और किसानों की महीनों की मेहनत पल भर में स्वाहा हो गई। ऐसे लापरवाह ड्राइवरों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए!
​#BetulAccident #ShahpurNews #AcidTankerFlip #FarmersIssue #MPNews #RoadSafety #BetulUpdate #CarelessDriving

बैतूल में अजीब लापरवाही का शिकार हुए किसान: तंबाकू थूकने के चक्कर में पलटा एसिड का टैंकर, 15 बीघा फसल बर्बाद! 🚨 ​बैतूल जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गरोठा घाट पर सोमवार सुबह एक बेहद हैरान करने वाला हादसा सामने आया। पुलिस के मुताबिक, टैंकर का ड्राइवर गाड़ी चलाते समय तंबाकू थूकने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान उसका ध्यान भटका और एसिड से भरा भारी-भरकम टैंकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। ​अन्नदाता को लगा बड़ा झटका: टैंकर पलटते ही उसमें भरा खतरनाक तेजाब (एसिड) तेजी से आसपास के खेतों में फैल गया। नतीजा यह हुआ कि करीब 10 से 15 बीघा में लहलहाती खड़ी फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। ​राहत की बात: गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला और संबंधित विभाग मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। ​सोचिए! एक छोटी सी लापरवाही और किसानों की महीनों की मेहनत पल भर में स्वाहा हो गई। ऐसे लापरवाह ड्राइवरों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए! ​#BetulAccident #ShahpurNews #AcidTankerFlip #FarmersIssue #MPNews #RoadSafety #BetulUpdate #CarelessDriving

Betul Nagar, Betul | Jul 14, 2026

➡️ #एक_पेड़_मां_के_नाम_अभियान के अंतर्गत जिले में हुआ व्यापक पौधरोपण

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखंडों में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र का विस्तार तथा जनसामान्य को वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।

विकासखंड बैतूल की ग्राम पंचायत कढ़ाई स्थित कढ़ाई देव पहाड़ी पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती पुष्पा झरवड़े की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का समन्वयन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री संतोष सिंह राजपूत द्वारा किया गया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था भूपेंद्र ग्रामोत्थान महिला एवं बाल विकास समिति के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र मालवीय सहित जीवनलाल, श्यामराव देशमुख, मुन्नालाल यादव, धनराज रावत, विष्णु घेरकी, राजन यादव, नीलम कड़वे, शिवपाल यादव, गोकुल यादव तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कढ़ाई के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

इसी श्रृंखला में विकासखंड घोड़ाडोंगरी के ग्राम घुग्गी कान्हावाड़ी में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कान्हावाड़ी द्वारा 100 महुआ के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र उइके, जोधा धुर्वे, रामशंकर गोहे, सुखलाल धुर्वे, परिषद के परामर्शदाता जतिन प्रजापति एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

वहीं विकासखंड आठनेर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत सातनेर सेक्टर के ग्राम टेमनी में समिति एवं नवांकुर संस्था ताप्ती प्रभास नागरिक सेवा समिति द्वारा 11 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विकासखंड समन्वयक मधु चौहान ने आगामी वर्षा ऋतु में ग्राम में बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाने की योजना पर चर्चा की तथा ग्रामीणों से अधिकाधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का आह्वान किया।

सभी स्थानों पर कार्यक्रम के दौरान सहभागियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि "एक पेड़ मां के नाम" अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं संतुलित पर्यावरण के निर्माण का जनआंदोलन है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण और स्थायी पहल सिद्ध होगी।

Jansampark Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ #एक_पेड़_मां_के_नाम_अभियान के अंतर्गत जिले में हुआ व्यापक पौधरोपण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखंडों में व्यापक स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र का विस्तार तथा जनसामान्य को वृक्षारोपण एवं पौधों के संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा। विकासखंड बैतूल की ग्राम पंचायत कढ़ाई स्थित कढ़ाई देव पहाड़ी पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती पुष्पा झरवड़े की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का समन्वयन मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री संतोष सिंह राजपूत द्वारा किया गया। इस अवसर पर नवांकुर संस्था भूपेंद्र ग्रामोत्थान महिला एवं बाल विकास समिति के अध्यक्ष श्री भूपेंद्र मालवीय सहित जीवनलाल, श्यामराव देशमुख, मुन्नालाल यादव, धनराज रावत, विष्णु घेरकी, राजन यादव, नीलम कड़वे, शिवपाल यादव, गोकुल यादव तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कढ़ाई के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इसी श्रृंखला में विकासखंड घोड़ाडोंगरी के ग्राम घुग्गी कान्हावाड़ी में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कान्हावाड़ी द्वारा 100 महुआ के पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र उइके, जोधा धुर्वे, रामशंकर गोहे, सुखलाल धुर्वे, परिषद के परामर्शदाता जतिन प्रजापति एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वहीं विकासखंड आठनेर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत सातनेर सेक्टर के ग्राम टेमनी में समिति एवं नवांकुर संस्था ताप्ती प्रभास नागरिक सेवा समिति द्वारा 11 फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विकासखंड समन्वयक मधु चौहान ने आगामी वर्षा ऋतु में ग्राम में बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाने की योजना पर चर्चा की तथा ग्रामीणों से अधिकाधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का आह्वान किया। सभी स्थानों पर कार्यक्रम के दौरान सहभागियों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि "एक पेड़ मां के नाम" अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित एवं संतुलित पर्यावरण के निर्माण का जनआंदोलन है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण और स्थायी पहल सिद्ध होगी। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026

➡️ "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" का औपचारिक शुभारंभ 15 जुलाई को

➡️ पुलिस परेड ग्राउंड से निकलेंगी जागरूकता रैली, नशा मुक्ति की दिलाई जाएगी शपथ

➡️ अभियान की तैयारियों को लेकर एसपी कार्यालय में हुई बैठक

➡️ नशे के खिलाफ जिले में 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान

जिले में नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" का औपचारिक शुभारंभ 15 जुलाई को सुबह 8 बजे पुलिस परेड ग्राउंड से होगा। कार्यक्रम के तहत यहां से वृहद स्तर पर रैली एवं ड्रग अवेयरनेस रन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई जाएगी। अभियान के शुभारंभ अवसर पर स्कूल-कॉलेज एवं अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं, ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्य, एनसीसी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे। 

अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर एडिशनल एसपी श्री कमलेश कुमार खरपुसे, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग सुश्री रोशनी वर्मा, एसडीओपी बैतूल अन्नपूर्णा सिरसाम, डीएसपी शेफा हाशमी, थाना प्रभारी, यातायात थाना प्रभारी, सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।  

बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी। अभियान के तहत खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर पालिका सहित अन्य विभाग, स्वयंसेवी संस्थाएं एनजीओ एवं ग्राम रक्षा समितियां 15 जुलाई से 30 जुलाई तक  प्रतिदिन रैली, पंपलेट वितरण, नुक्कड़ सभा, बैनर-पोस्टर, शॉर्ट फिल्म और अन्य माध्यमों से लोगों को जागरूक करेंगे। नशे के चिन्हित स्थलों पर पहुंचकर भी लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

➡️ कार्यक्रमों की रूपरेखा

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत 16 जुलाई को स्कूल-कॉलेजों में रील, शॉर्ट फिल्म सहित जनजागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ का आयोजन होगा। वहीं 17 जुलाई को व्याख्यान, लघु फिल्म प्रदर्शन तथा स्कूलों के आसपास तंबाकू-सिगरेट की गुमठियां नहीं होने का सत्यापन किया जाएगा। साथ ही 18 जुलाई को झुग्गी-झोपड़ी एवं चिन्हित क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम, नशा पीड़ितों और उनके परिजनों को पुनर्वास केंद्रों की जानकारी तथा चिकित्सीय परामर्श दिया जाएगा तथा 19 जुलाई को ऑटो एवं शासकीय वाहनों पर पोस्टर, सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। इसी प्रकार 20 जुलाई को मानव श्रृंखला बनाकर जनजागरूकता कार्यक्रम होगा तथा 21 जुलाई को चित्रकला, निबंध, पेंटिंग, स्लोगन, रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता, अभिभावकों की सहभागिता होगी। वहीं  22 जुलाई को गणमान्य व्यक्तियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के रिकॉर्डेड संदेशों का प्रचार-प्रसार तथा नशा छोड़ चुके लोगों की प्रेरक कहानियों का सोशल मीडिया पर प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा 23 जुलाई को बसों, सार्वजनिक परिवहन एवं नगर निकाय की एलईडी स्क्रीन पर जागरूकता फिल्म एवं संदेशों का प्रसारण होगा तथा 24 जुलाई को पुलिस थाना परिसरों में ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। इसी प्रकार 25 जुलाई को महिला एवं बाल विकास विभाग के शौर्य दल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं तथा ग्राम-नगर सुरक्षा समितियों की सहभागिता से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा तथा 26 जुलाई को व्यापारियों, एनजीओ और सोशल ग्रुप के सहयोग से बाजार, हाट एवं सार्वजनिक स्थलों पर नशा विरोधी जनसंवाद। 27 जुलाई को शासकीय-अशासकीय छात्रावास, धार्मिक संस्थानों, फैक्ट्रियों एवं औद्योगिक इकाइयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं 28 जुलाई को वन, सामाजिक न्याय एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से विशेष जनजागरूकता अभियान आयोजित होगा। इसके अलावा 29 जुलाई को स्थानीय खेल प्रशिक्षकों के सहयोग से खिलाड़ियों के बीच नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम तथा 30 जुलाई को स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में समापन समारोह, जिसमें ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

CM Madhya Pradesh 
Jansampark Madhya Pradesh 
Home Department of Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh 
Department of Urban Development & Housing MP 
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh 
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
#NasheSeDooriHaiZaroori2_0
#नशा_मुक्त_मध्यप्रदेश
#NashaMuktBharat
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" का औपचारिक शुभारंभ 15 जुलाई को ➡️ पुलिस परेड ग्राउंड से निकलेंगी जागरूकता रैली, नशा मुक्ति की दिलाई जाएगी शपथ ➡️ अभियान की तैयारियों को लेकर एसपी कार्यालय में हुई बैठक ➡️ नशे के खिलाफ जिले में 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान जिले में नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" का औपचारिक शुभारंभ 15 जुलाई को सुबह 8 बजे पुलिस परेड ग्राउंड से होगा। कार्यक्रम के तहत यहां से वृहद स्तर पर रैली एवं ड्रग अवेयरनेस रन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई जाएगी। अभियान के शुभारंभ अवसर पर स्कूल-कॉलेज एवं अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं, ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्य, एनसीसी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल होंगे। अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर एडिशनल एसपी श्री कमलेश कुमार खरपुसे, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग सुश्री रोशनी वर्मा, एसडीओपी बैतूल अन्नपूर्णा सिरसाम, डीएसपी शेफा हाशमी, थाना प्रभारी, यातायात थाना प्रभारी, सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी। अभियान के तहत खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर पालिका सहित अन्य विभाग, स्वयंसेवी संस्थाएं एनजीओ एवं ग्राम रक्षा समितियां 15 जुलाई से 30 जुलाई तक प्रतिदिन रैली, पंपलेट वितरण, नुक्कड़ सभा, बैनर-पोस्टर, शॉर्ट फिल्म और अन्य माध्यमों से लोगों को जागरूक करेंगे। नशे के चिन्हित स्थलों पर पहुंचकर भी लोगों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ➡️ कार्यक्रमों की रूपरेखा नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत 16 जुलाई को स्कूल-कॉलेजों में रील, शॉर्ट फिल्म सहित जनजागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ का आयोजन होगा। वहीं 17 जुलाई को व्याख्यान, लघु फिल्म प्रदर्शन तथा स्कूलों के आसपास तंबाकू-सिगरेट की गुमठियां नहीं होने का सत्यापन किया जाएगा। साथ ही 18 जुलाई को झुग्गी-झोपड़ी एवं चिन्हित क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम, नशा पीड़ितों और उनके परिजनों को पुनर्वास केंद्रों की जानकारी तथा चिकित्सीय परामर्श दिया जाएगा तथा 19 जुलाई को ऑटो एवं शासकीय वाहनों पर पोस्टर, सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। इसी प्रकार 20 जुलाई को मानव श्रृंखला बनाकर जनजागरूकता कार्यक्रम होगा तथा 21 जुलाई को चित्रकला, निबंध, पेंटिंग, स्लोगन, रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिता, अभिभावकों की सहभागिता होगी। वहीं 22 जुलाई को गणमान्य व्यक्तियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के रिकॉर्डेड संदेशों का प्रचार-प्रसार तथा नशा छोड़ चुके लोगों की प्रेरक कहानियों का सोशल मीडिया पर प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा 23 जुलाई को बसों, सार्वजनिक परिवहन एवं नगर निकाय की एलईडी स्क्रीन पर जागरूकता फिल्म एवं संदेशों का प्रसारण होगा तथा 24 जुलाई को पुलिस थाना परिसरों में ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। इसी प्रकार 25 जुलाई को महिला एवं बाल विकास विभाग के शौर्य दल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं तथा ग्राम-नगर सुरक्षा समितियों की सहभागिता से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा तथा 26 जुलाई को व्यापारियों, एनजीओ और सोशल ग्रुप के सहयोग से बाजार, हाट एवं सार्वजनिक स्थलों पर नशा विरोधी जनसंवाद। 27 जुलाई को शासकीय-अशासकीय छात्रावास, धार्मिक संस्थानों, फैक्ट्रियों एवं औद्योगिक इकाइयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं 28 जुलाई को वन, सामाजिक न्याय एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से विशेष जनजागरूकता अभियान आयोजित होगा। इसके अलावा 29 जुलाई को स्थानीय खेल प्रशिक्षकों के सहयोग से खिलाड़ियों के बीच नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम तथा 30 जुलाई को स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में समापन समारोह, जिसमें ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान एवं सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh Department of Urban Development & Housing MP Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh #NasheSeDooriHaiZaroori2_0 #नशा_मुक्त_मध्यप्रदेश #NashaMuktBharat #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jul 14, 2026

➡️ दुर्गावार्ड आंगनवाड़ी केन्द्र से दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान का किया शुभारंभ कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे के मार्गदर्शन में मंगलवार को आंगनवाड़ी केंद्र दुर्गा वार्ड से दस्तक अभियान प्रथम चरण सह स्टॉप डायरिया कैंपेन 2026 का शुभारंभ किया गया। इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री महेश राठौर, नगर पालिका पार्षद श्री संतोष भलावी, नगर पालिका पार्षद श्री नरेन्द्र हरसुले, सांसद प्रतिनिधि श्री बन्डू धोटे ने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि दस्तक अभियान बाल मृत्यु दर रोकने के लिए शासन का एक महत्वपूर्ण अभियान है। सभी माताएं इस अभियान का लाभ लें। हमारा भी यह प्रयास रहेगा कि अभियान को हम हर घर तक पहुंचाकर इसका लाभ दिलायेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कुमार हुरमाड़े ने बताया कि दस्तक अभियान का उद्देश्य कुपोषण मुक्त जिले को बनाना है। यह अभियान आगामी 31 अगस्त तक संचालित रहेगा। अभियान के दौरान एएनएम, आशा कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के संयुक्त दल द्वारा 5 वर्ष की आयु वाले बच्चों के घर-घर जाकर दस्त रोग के नियंत्रण के लिए ओआरएस पैकेट, जिंक टेबलेट की प्रदायगी एवं सामुदायिक जागरूकता की जाएगी। अभियान के दौरान 9 माह से 5 वर्ष तक सभी बच्चों को आयु अनुसार विटामिन ए अनुपूरण डीएसएस टूल के माध्यम से 5 वर्ष से कम आयु के गंभीर कुपोषित बच्चों की सक्रिय पहचान तथा चिकित्सीय जटिल बच्चों का रेफरल एवं संस्थागत उपचार, 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आईएफए अनुपूरण किया जाएगा। सीएमएचओ डॉ हुरमाड़े ने आमजन से अपील की कि स्वास्थ्य दल जब भी घर आये तो सहयोग कर बच्चों का वजन, ऊंचाई व स्वास्थ्य जांच अवश्य करवायें। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश परिहार द्वारा ओआरएस एवं जिंक गोली की उपयोगिता के बारें महिलाओं को बताया। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ता को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष के बच्चों का परीक्षण करें, चिन्हित बीमार बच्चों को बीमारी अनुसार प्रबंधन कर आवश्यकतानुसार रेफर करें। शुभारंभ कार्यक्रम में सहायक संचालक एवं प्रभारी सीडीपीओ श्री विवेक उइके, प्रभारी संजीवनी क्लीनिक डॉ अभिनव मालवीय, सांख्यिकी अनवेषक श्री योगेश ढोके, शहरी क्षेत्र एपीएम श्री प्रकाश माकोडे, शहरी क्षेत्र स्टाफ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul - Betul News