मुगलसराय: रामनगर औद्योगिक क्षेत्र मुगलसराय में मजदूर दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, श्रमिक योजनाओं की दी गई जानकारी
मुगलसराय, मजदूर दिवस पर रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में आज शुक्रवार दोपहर 03 बजे को आयोजित कार्यक्रम में श्रमिक कल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि कन्या विवाह सहायता ₹1 लाख तक करने की योजना है और आयुष्मान कार्ड से ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज मिल रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री के संदेश में श्रमिकों के स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया।