बांका: रामचुआ नहर के पास उत्पाद विभाग ने एक कार से 69.750 लीटर शराब बरामद की, 2 तस्कर गिरफ्तार
Banka, Banka | May 14, 2026 उत्पाद विभाग की टीम ने शंभूगंज थानांतर्गत रामचुआ नहर के पास वाहन जांच के क्रम में टाटा पंच कार के डिक्की से विभिन्न ब्रांड के 69.750 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया। उत्पाद अधीक्षक रविंद्र कुमार ने गुरुवार के दोपहर 12:00 बजे बताया कि रामचुआ नहर के पास वाहन जांच के दौरान एक कार से 69.750 लीटर शराब बरामद किया गया।