कोंडागांव: माओवाद के अंत के बाद बस्तर में विकास को मिली नई रफ्तार, वन मंत्री ने केजंग में ₹1.20 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन
कोंडागांव जिले के सुदूर ग्राम केजंग में वन मंत्री केदार कश्यप ने आज शनिवार को 1 करोड़ 20 लाख रुपए के 11 विकास कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। शाम 6 बजे जारी विज्ञप्ति अनुसार मंत्री केदार कश्यप ने विभिन्न ग्राम पंचायतों में सड़क, भवन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों की शुरुआत.