गिरिडीह: गांडेय में जिला प्रशासन के निर्देश पर अवैध पत्थर खदान पर बड़ी कार्रवाई, अंचल अधिकारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
जिला प्रशासन के निर्देशानुसार गांडेय अंचल अधिकारी के नेतृत्व में करमाटांड में अवैध रूप से संचालित पत्थर खदान पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को 12 बजे अंचल अधिकारी ने इसकी पूरी जानकारी दी। कार्रवाई के दौरान मौके से एक पोकलेन मशीन और दो ट्रैक्टर को जब्त किया गया। बताया जा रहा है कि कुछ समय पूर्व से यहां बिना अनुमति पत्थर खनन का कार्य किया जा रहा था।