किशनगंज: सरकारी रास्ते से अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीण टंकी पर चढ़े
जानकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे मिली किशनगंज क्षेत्र में खेतों की ओर जाने वाले सरकारी आम रास्ते पर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से दबंगों ने रास्ते पर कब्जा कर रखा है, जिससे किसानों को खेतों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है।