Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
No video available

#Patna में #bjp की #protest और #police के #लाठीचार्ज पर पटना #SSP का PC, कैसे गई नेता #VijayKumar की जान #bihar #news

Patna Rural, Patna | Jul 13, 2023

MORE NEWS

समस्तीपुर में जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन, ODF स्थायित्व एवं स्वच्छता को सुदृढ़ बनाने पर दिया गया विशेष बल...

समस्तीपुर, 06 अगस्त 2026:

आज समस्तीपुर जिले के ऋतिका इंटरनेशनल में जिला जल एवं स्वच्छता समिति समस्तीपुर, Unicef एवं WADS Foundation के द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण एवं मुख्य कारक (Key Stakeholders) कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य जिले में  ODF Sustainability (खुले में शौच मुक्त स्थिति की स्थायित्व), ODF Plus, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण शौचालय निर्माण, व्यवहार परिवर्तन, स्वच्छता की गुणवत्ता तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त (DDC), DRDA निदेशक, यूनिसेफ के WASH Specialist डॉ. प्रभाकर सिन्हा तथा यूनिसेफ की सहयोगी संस्था WADS Foundation के निदेशक श्री शशि भूषण पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यशाला में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (BPM), लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के अधिकारी, प्रखंड समन्वयक, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित हितधारकों सहित कुल 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यशाला के दौरान ODF Sustainability, ODF Plus, खुले में शौच मुक्त स्थिति को स्थायी बनाए रखने की रणनीति, गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित शौचालय निर्माण, रेट्रोफिटिंग, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (SLWM), व्यवहार परिवर्तन संचार (Behaviour Change Communication) तथा सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रतिभागियों को विषयों की बेहतर समझ प्रदान करने के लिए पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (PPT), वीडियो प्रस्तुति, तकनीकी सत्र एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से स्वच्छता से संबंधित नवीन तकनीकों एवं व्यवहार परिवर्तन के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई।

अपने संबोधन में माननीय जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी का एक सशक्त अभियान है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से समन्वित प्रयासों के माध्यम से ODF की उपलब्धियों को स्थायी बनाए रखने एवं प्रत्येक परिवार तक स्वच्छता का संदेश पहुँचाने का आह्वान किया।

उप विकास आयुक्त  ने गुणवत्तापूर्ण कार्य, नियमित अनुश्रवण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया।

यूनिसेफ के WASH Specialist डॉ. प्रभाकर सिन्हा ने ODF Sustainability, व्यवहार परिवर्तन, तकनीकी गुणवत्ता तथा सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान की सफलता सभी विभागों और समुदाय के साझा प्रयासों से ही संभव है।

यूनिसेफ की सहयोगी संस्था WADS Foundation के निदेशक श्री शशि भूषण पांडेय ने कहा कि संस्था यूनिसेफ के सहयोग से बिहार में स्वच्छता एवं सुरक्षित शौचालय निर्माण को बढ़ावा देने तथा ODF Sustainability को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से कार्यशाला में प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावी रूप से लागू करने का आग्रह किया।

लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के जिला समन्वयक हसनैन अन्वर द्वारा समस्तीपुर जिला मैं चल रहे अभियान एवं कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की गई |

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए इसे जिले में स्वच्छता एवं ODF स्थायित्व को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

#highlightsシ゚ 
District Administration, Samastipur 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

समस्तीपुर में जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन, ODF स्थायित्व एवं स्वच्छता को सुदृढ़ बनाने पर दिया गया विशेष बल... समस्तीपुर, 06 अगस्त 2026: आज समस्तीपुर जिले के ऋतिका इंटरनेशनल में जिला जल एवं स्वच्छता समिति समस्तीपुर, Unicef एवं WADS Foundation के द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय उन्मुखीकरण एवं मुख्य कारक (Key Stakeholders) कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य जिले में ODF Sustainability (खुले में शौच मुक्त स्थिति की स्थायित्व), ODF Plus, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण शौचालय निर्माण, व्यवहार परिवर्तन, स्वच्छता की गुणवत्ता तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त (DDC), DRDA निदेशक, यूनिसेफ के WASH Specialist डॉ. प्रभाकर सिन्हा तथा यूनिसेफ की सहयोगी संस्था WADS Foundation के निदेशक श्री शशि भूषण पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक (BPM), लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के अधिकारी, प्रखंड समन्वयक, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि एवं अन्य संबंधित हितधारकों सहित कुल 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान ODF Sustainability, ODF Plus, खुले में शौच मुक्त स्थिति को स्थायी बनाए रखने की रणनीति, गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित शौचालय निर्माण, रेट्रोफिटिंग, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन (SLWM), व्यवहार परिवर्तन संचार (Behaviour Change Communication) तथा सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिभागियों को विषयों की बेहतर समझ प्रदान करने के लिए पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (PPT), वीडियो प्रस्तुति, तकनीकी सत्र एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से स्वच्छता से संबंधित नवीन तकनीकों एवं व्यवहार परिवर्तन के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई। अपने संबोधन में माननीय जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि जनभागीदारी का एक सशक्त अभियान है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से समन्वित प्रयासों के माध्यम से ODF की उपलब्धियों को स्थायी बनाए रखने एवं प्रत्येक परिवार तक स्वच्छता का संदेश पहुँचाने का आह्वान किया। उप विकास आयुक्त ने गुणवत्तापूर्ण कार्य, नियमित अनुश्रवण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया। यूनिसेफ के WASH Specialist डॉ. प्रभाकर सिन्हा ने ODF Sustainability, व्यवहार परिवर्तन, तकनीकी गुणवत्ता तथा सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान की सफलता सभी विभागों और समुदाय के साझा प्रयासों से ही संभव है। यूनिसेफ की सहयोगी संस्था WADS Foundation के निदेशक श्री शशि भूषण पांडेय ने कहा कि संस्था यूनिसेफ के सहयोग से बिहार में स्वच्छता एवं सुरक्षित शौचालय निर्माण को बढ़ावा देने तथा ODF Sustainability को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से कार्यशाला में प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में प्रभावी रूप से लागू करने का आग्रह किया। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के जिला समन्वयक हसनैन अन्वर द्वारा समस्तीपुर जिला मैं चल रहे अभियान एवं कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की गई | कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए इसे जिले में स्वच्छता एवं ODF स्थायित्व को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। #highlightsシ゚ District Administration, Samastipur Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Aug 6, 2026

माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज दिनांक 06.08.2026 को रोहतास जिले की 45 पंचायतों में "सहयोग शिविर" का आयोजन किया गया। नोखा प्रखंड के हथिनी पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने की। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान जिला पदाधिकारी ने पात्र लाभुकों के बीच राशन कार्ड, विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र तथा शौचालय निर्माण प्रोत्साहन राशि का वितरण किया। साथ ही कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। शिविर के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा पौधारोपण किया गया।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों में न आना पड़ें। इसी उद्देश्य से पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे लोगों का समय और संसाधन दोनों बच रहे हैं तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

उन्होंने बताया कि सहयोग शिविर के आयोजन से पूर्व पंचायतों में विशेष अभियान चलाकर शिक्षा, जन्म प्रमाण-पत्र, नल-जल योजना, राशन कार्ड, श्रम कार्ड, भूमि परिमार्जन एवं भूमि मापी सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए थे, जिनका प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया गया। उन्होंने बताया कि जिले में आयोजित सहयोग शिविरों एवं ऑनलाइन के माध्यम से अब तक 12,318 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 11,348 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। शेष आवेदनों पर भी संबंधित विभागों द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन एवं शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही नागरिकों से ऑनलाइन माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराने की अपील की, ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

डीपीआरओ आशीष रंजन  ने बताया कि जिले के 45 पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए गए। इनमें नोखा प्रखंड के हथिनी एवं श्रीखंडा, रोहतास प्रखंड के बंजारी, काराकाट प्रखंड के बुढ़वल, बेनसागर, चिकसिल, बाराडीह, सिकरिया, धनहरा एवं देव, संझौली प्रखंड के संझौली एवं अमैठी, नासरीगंज प्रखंड के कैथी एवं पवनी, दिनारा प्रखंड के समहुती, बिसीकला, अरंग, सरांव, हरिवंशपुर, करहसी, बलिया एवं गुनसेज, नौहट्टा प्रखंड के भदारा एवं जयंतीपुर, तिलौथू प्रखंड के सेवही एवं केरपा, बिक्रमगंज प्रखंड के मोरौना एवं मानी, सासाराम प्रखंड के धौढ़ाढ़ एवं रामपुर, अकोढ़ीगोला प्रखंड के बांक, दावथ प्रखंड के सेमरी एवं उसरी, करगहर प्रखंड के रामपुर एवं अररुआ, चेनारी प्रखंड के डिडरिया एवं देवडीही, कोचस प्रखंड के गारा, कंजर एवं कुछिला, डेहरी प्रखंड के दरिहट एवं भलुआढ़ी तथा शिवसागर प्रखंड के कोनार, रायपुर एवं उल्हो पंचायतों में शिविर लगाए गए। इन सभी शिविरों में वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में आमजन की समस्याओं का समाधान किया गया। शिविर के दौरान पात्र लाभुकों के बीच राशन कार्ड, विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र तथा शौचालय निर्माण प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया।

#IPRD
#SahyogShivir 
#GoodGovernance 
#PublicService 
#BiharGovernment 
#DistrictAdministration 
#Rohtas
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

माननीय मुख्यमंत्री, बिहार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज दिनांक 06.08.2026 को रोहतास जिले की 45 पंचायतों में "सहयोग शिविर" का आयोजन किया गया। नोखा प्रखंड के हथिनी पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने की। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर के दौरान जिला पदाधिकारी ने पात्र लाभुकों के बीच राशन कार्ड, विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र तथा शौचालय निर्माण प्रोत्साहन राशि का वितरण किया। साथ ही कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। शिविर के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा पौधारोपण किया गया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों में न आना पड़ें। इसी उद्देश्य से पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे लोगों का समय और संसाधन दोनों बच रहे हैं तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि सहयोग शिविर के आयोजन से पूर्व पंचायतों में विशेष अभियान चलाकर शिक्षा, जन्म प्रमाण-पत्र, नल-जल योजना, राशन कार्ड, श्रम कार्ड, भूमि परिमार्जन एवं भूमि मापी सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए थे, जिनका प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया गया। उन्होंने बताया कि जिले में आयोजित सहयोग शिविरों एवं ऑनलाइन के माध्यम से अब तक 12,318 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 11,348 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। शेष आवेदनों पर भी संबंधित विभागों द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन एवं शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही नागरिकों से ऑनलाइन माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराने की अपील की, ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। डीपीआरओ आशीष रंजन ने बताया कि जिले के 45 पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए गए। इनमें नोखा प्रखंड के हथिनी एवं श्रीखंडा, रोहतास प्रखंड के बंजारी, काराकाट प्रखंड के बुढ़वल, बेनसागर, चिकसिल, बाराडीह, सिकरिया, धनहरा एवं देव, संझौली प्रखंड के संझौली एवं अमैठी, नासरीगंज प्रखंड के कैथी एवं पवनी, दिनारा प्रखंड के समहुती, बिसीकला, अरंग, सरांव, हरिवंशपुर, करहसी, बलिया एवं गुनसेज, नौहट्टा प्रखंड के भदारा एवं जयंतीपुर, तिलौथू प्रखंड के सेवही एवं केरपा, बिक्रमगंज प्रखंड के मोरौना एवं मानी, सासाराम प्रखंड के धौढ़ाढ़ एवं रामपुर, अकोढ़ीगोला प्रखंड के बांक, दावथ प्रखंड के सेमरी एवं उसरी, करगहर प्रखंड के रामपुर एवं अररुआ, चेनारी प्रखंड के डिडरिया एवं देवडीही, कोचस प्रखंड के गारा, कंजर एवं कुछिला, डेहरी प्रखंड के दरिहट एवं भलुआढ़ी तथा शिवसागर प्रखंड के कोनार, रायपुर एवं उल्हो पंचायतों में शिविर लगाए गए। इन सभी शिविरों में वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में आमजन की समस्याओं का समाधान किया गया। शिविर के दौरान पात्र लाभुकों के बीच राशन कार्ड, विभिन्न प्रकार के प्रमाण-पत्र तथा शौचालय निर्माण प्रोत्साहन राशि का वितरण किया गया। #IPRD #SahyogShivir #GoodGovernance #PublicService #BiharGovernment #DistrictAdministration #Rohtas Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Patna, Bihar | Aug 6, 2026

बॉब कट बाल रख कर प्रियंका बेचती थी दारू,पुलिस ने स्कूटी के साथ किया गिरफ्तारी... पहले भी प्रियंका कुमारी पिता रामलीला महतो ग्राम +थाना बिहारसारिफ, जिला नालंदा है जेल जा चुकी है.

बॉब कट बाल रख कर प्रियंका बेचती थी दारू,पुलिस ने स्कूटी के साथ किया गिरफ्तारी... पहले भी प्रियंका कुमारी पिता रामलीला महतो ग्राम +थाना बिहारसारिफ, जिला नालंदा है जेल जा चुकी है.

Patna Rural, Patna | Aug 6, 2026