रामपुर: ग्राम शिवपुरी में मोटरसाइकिल को मोटर ठेले ने मारी टक्कर, हादसे में 3 लोग हुए घायल
Rampur, Rampur | Oct 11, 2024 गुरुवार की रात लगभग 9 बजे थाना स्वार क्षेत्र के ग्राम इमरतपुर निवासी वकील अपने भतीजे के साथ मोटरसाइकिल पर कही से घर लौट रहे थे। ग्राम शिवपुरी में उनकी मोटरसाइकिल को मोटरठेले ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। एक घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।