करौली: पुलिस लाइन के सामने सड़क हादसे मे उपसरपंच सहित 2 लोगों की मौत जिला अस्पताल में PM के बाद शव परिजनों को किए सुपुर्द
पुलिस लाइन के सामने सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। रविवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किए।मामले में मृतक के भाई सुआलाल जाटव पुत्र दौजीराम ने अस्पताल चौकी में रिपोर्ट सौंपी है।जिसमें बताया कि उसका भाई अमित बैरवा निवासी छाबा गंगापुर सिटी और अकोलपुरा गांव के उपसरपंच गब्बरसिंह की वाइक में ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी।