हज़ारीबाग: हजारीबाग में टमाटर किसानों पर संकट, लागत भी नहीं निकल रही, सरकार ने दिया आश्वासन
शनिवार को किसानो ने खेत में टमाटर फेंकते नज़र आए हजारीबाग में टमाटर की खेती करने वाले किसानों की हालत बद से बदतर हो गई है। शनिवार को किसानो ने खेत में टमाटर फेंकते नज़र आए खेतों में हजारों किलो टमाटर तैयार खड़े हैं, लेकिन कोई खरीदार नहीं मिल रहा। हालत यह हो गई है कि किसान 2 रुपये किलो के लिए भी तरस रहे हैं। हजारीबाग जिले क्षेत्र में सैकड़ों किसान टमाटर की खेती करते हैं। इनमें से कई किसान लीज़ पर जमीन लेकर खेती कर रहे हैं, लेकिन इस बार उनकी मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।