बलरामपुर: दहेज हत्या मामले में कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, पति और सास को आजीवन कारावास, ₹30-30 हजार का लगाया अर्थदंड
हत्या के एक मामले में गुरुवार को बलरामपुर न्यायालय ने दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एसपी विकास कुमार के निर्देशन में की गई सुदृढ़ पैरवी से यह महत्वपूर्ण सफलता मिली है। प्रकरण के अनुसार दिनांक 14 दिसंबर 2021 को वादी राधेश्याम पाण्डेय पुत्र माता प्रसाद पाण्डेय निवासी मनसुखा जनपद श्रावस्ती द्वारा थाना हर्रैय्या में शिकायत दर्ज कराई थी।