बलरामपुर: नगर पालिका ने कालीथान से मेजर चौराहा तक चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क किनारे जेसीबी से हटवाया गया अवैध कब्जा
नगर पालिका परिषद द्वारा नगर को सुव्यवस्थित और यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को कालीथान से मेजर चौराहा तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। नगर पालिका की टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से सड़क किनारे नालों पर लगाए गए अवैध अस्थायी दुकानों और अन्य कब्जों को हटवाया गया। इस दौरान नगर पालिका टीआई राजेश पटेल उपस्थित रहे।