बलरामपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार पर दिया गया जोर
जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने पर जोर दे।