जगदलपुर: राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम के स्वागत में लगे पोस्टर विवाद पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष लता निषाद ने दी प्रतिक्रिया
राज्य सभा सांसद बनने के बाद पहली बार बस्तर प्रवास पर पहुंची फूलोदेवी नेताम के स्वागत में लगे बैनर पोस्टर में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष लता निषाद का न होने के मामले ने बस्तर जिला कांग्रेस के अंतर्कलह को सतह में ला दिया है। इस मामले जब सुशील मौर्य ने पोस्टर लगाने वाली कांग्रेस नेत्री से जवाब तलब किया तो दोनों के बीच विवाद जैसी स्थिति निर्मित हो गई थी।