सुसनेर: परसुलिया रोड़ पर बिजली कंपनी के कार्यालय में सेफ्टी ड्रिल आयोजित, कर्मचारियों को बताईं ज़रूरी सावधानियां
आज गुरुवार की सुबह 10:30 बजे परसुलिया रोड़ स्थित स्थित पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय परिसर में सेफ्टी ड्रील का आयोजन किया गया इस दौरान यहां पर कार्यपालन यंत्री इमरान हुसैन के द्वारा सभी बिजली कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करते हुए कार्य करने व परमिट लेकर के बिजली कार्य करने एवं विभिन्न प्रकार की सावधानी बरतने हेतु प्रशिक्षण दिया गया