परिहार: दिल्ली से अपहृत तीनों लड़कियां मध्य प्रदेश के भोपाल से बरामद
उत्तर पूर्वी दिल्ली के जफराबाद थाना क्षेत्र से बीते 8 अप्रैल को अपहृत तीनों लड़कियों को दिल्ली पुलिस ने मध्य प्रदेश के भोपाल से बरामद कर लिया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस बेला थाना क्षेत्र के मलाही गांव के युवक असलम की संलिप्तता की जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस की एक टीम बेला पुलिस के सहयोग से असलम को पूछताछ के लिए अपने साथ दिल्ली लेकर गई है। बताया गया है कि