सुल्तानपुर: सुलतानपुर जिले के बिसावां शिव मंदिर के पास बनी नाली गंदगी से बदहाल, श्रद्धालु परेशान
सुलतानपुर। जिले की बल्दीराय तहसील के ग्राम पंचायत बिसावां में स्थित शिव मंदिर के पास स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मंदिर के पास की नाली गंदगी और कचरे से पूरी तरह भर चुकी है, जिससे आसपास बदबू फैल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि नाली बजबजा रही है और इतनी तेज बदबू आ रही है कि श्रद्धालुओं को मंदिर में पूजा-पाठ करना भी मुश्किल हो गया है।