महरौनी: कुम्हेड़ी निवासी अमित मिश्रा का डिप्टी जेलर के पद पर चयन होने पर महरौनी में ब्राह्मण महामंडल ने किया भव्य स्वागत
ग्राम कुम्हेड़ी निवासी अमित मिश्रा पुत्र हरिशंकर मिश्रा का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से डिप्टी जेलर के पद पर चयन होने पर कस्बा महरौनी में ब्राह्मण महामंडल के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। साथ ही ब्राह्मण महामंडल के महरौनी अध्यक्ष रामविलास कटारे ने उन्हें भगवान परशुराम का चित्र, शाल, नारियल आदि भेंट कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।