भादरा पुलिस ने हिसार बाईपास चौराहे के पास गश्त के दौरान एक युवक को 12 बोतल अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया। आरोपी जगदीश नाई निवासी मुन्सरी पुलिस वाहन देखकर भागने लगा था। उसके खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।