सिंगरौली: एनसीएल में महिलाकर्मियों को समर्पित पंख प्रसार कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड एनसीएल में महिलाकर्मियों के शारीरिक व मानसिक विकास को समर्पित खेलकूद कार्यक्रम पंख प्रसार का सिंगरौली स्टेडियम में किया गया आयोजन। कार्यक्रम के दौरान सभी परियोजनाओं एवं इकाइयों से महिलाओं को 4 टीमों में बांटा गया था।इस दौरान कुल 09 खेल खेले गए जिसमे कुल 142 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिए।