सैदपुर: मोहर्रम पर अवैध मांस बिक्री कर रहे बदमाश को पुलिस ने 25 किलो अवैध मांस और देशी कट्टे के साथ दबोचा, साथी फरार
सैदपुर पुलिस ने अवैध मांस की बिक्री के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए भिखईपुर निवासी फैजुद्दीन उर्फ अज्जू पुत्र मरहूम सरफुद्दीन को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 25 किलोग्राम अवैध मांस, एक देशी तमंचा, जिंदा कारतूस, नकदी और एक बाइक भी बरामद हुई है। वहीं पुलिस को चकमा देकर फरार हुए उसके साथी बदमाश की तलाश में दबिश दी जा रही है।