भरथना: भरथना पुलिस ने विभिन्न जगहों पर लड़ाई झगड़ा व मारपीट कर लोगों की शांति भंग करने वाले 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार
गुरुवार को लड़ाई झगड़ा व मारपीट कर लोगों की शांति भंग कर रहे 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। भरथना थानाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लड़ाई झगड़ा कर रहे 9 आरोपियों के विरुद्ध 151 सीआरपीसी की धारा में कार्रवाई कर आरोपियों को भरथना एसडीएम के समक्ष पेश किया गया है।