भरथना: निवाड़ी कला में मां की मारपीट कर रहे नामजद 5 लोगों से बचाने आए बेटे को बेहरमी से मारपीट कर किया घायल
प्रेम देवी पत्नी छोटे लाल निवासी निवाड़ी कला ने थाना बकेवर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि गुरुवार सुबह बिना वजह बड़ा बेटा उसकी पत्नी व बच्चे 5 लोग गाली गलौज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो मारपीट कर दी। छोटा बेटा संतोष बचाने आया तो उसके साथ बेहरमी से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर बकेवर थाना पुलिस ने तहकीकात शुरु की।