भरथना: बकेवर कस्बा स्थित पोरवाल कपड़े की दुकान में अचानक शाॅर्ट सर्किट से लगी आग,दुकानदारों ने कङी मशक्कत कर आग पर पाया काबू
पोरवाल कपड़े की दुकान में बुधवार की देर शाम अचानक शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई । दुकान में धुंआ के गुव्वार निकलने से दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई । दुकानदारों ने आग पर पानी डालकर कड़ी मशक्कत कर काबू पाया गया । लेकिन तब तक दुकान में रखें समान जल कर राख हो गया ।दुकान स्वामी विधवा प्रीति पोरवाल ने करीब 2 लाख रुपए की कीमत का सामान जलने का दावा किया हैं।