बिंदकी: बिंदकी के कोतवाली में चांदपुर थानाध्यक्ष वृंदावन राय की विदाई फूलों की वर्षा के साथ की गई, भारी संख्या में लोग उपस्थित
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली में सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने मिलकर फतेहपुर जनपद के चांदपुर थाना अध्यक्ष बने वृंदावन राय को फूलों की वर्षा कर विदा किया। इस मौके पर थाना अध्यक्ष वृंदावन राय ने कहा की बिंदकी कोतवाली में तैनाती के द्वारा उन्हें जो अपार स्नेह प्रेम तथा सहयोग मिला है उसे हमेशा हमेशा याद रखेंगे भूल नहीं पाएंगे।