पत्थलगांव: पत्थलगांव में अवैध हरियाणा शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 20 बोतलों में भरी 15 लीटर विदेशी मदिरा जब्त
जिला जशपुर के आबकारी वृत्त पत्थलगांव में अन्य प्रांत की अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। विभाग की टीम ने पत्थलगांव के गोढ़ी रोड स्थित कुमेकेला के समीप छापेमारी और दबिश देकर आरोपी के कब्जे से हरियाणा राज्य की विदेशी स्प्रिट मदिरा बरामद की।कार्रवाई के दौरान कुल 20 बोतलों में भरी 15 लीटर शराब जब्त की गई। मामले