मूंडवा: मूण्डवा में चार दिन पहले हुई चोरी के मामले का खुलासा करवाने की मांग को लेकर नागौर एडिशन एसपी को सौंपा ज्ञापन
Mundwa, Nagaur | Sep 19, 2024 नागौर जिले के मूण्डवा में चार दिन पहले एक घर में हुई चोरी के मामले का खुलासा करवाने की मांग को लेकर जाट समाज समन्वय समिति द्वारा नागौर एडिशन एसपी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बड़ी संख्या में जाट समाज समन्वय समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि चोरी का मूण्डवा थाने में मामला दर्ज हुआ लेकिन अभी तक मामले का खुलासा नहीं हुआ।