मुंगेर: हीट वेव राहत पंडाल बने मजाक, भीषण गर्मी में राहत की जगह बढ़ी परेशानी, न पानी, न बैठने की व्यवस्था: नगर निगम पर सवाल
Munger, Munger | May 23, 2026 भीषण गर्मी और हीट वेव के बीच लोगों को राहत देने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा शहर के प्रमुख स्थानों पर लगाए गए राहत पंडाल अब सवालों के घेरे में हैं। भगत सिंह चौक और सरकारी बस स्टैंड पर बनाए गए पंडालों में जरूरी सुविधाओं का अभाव लोगों की परेशानी कम करने के बजाय और बढ़ा रहा है। पंडालों में न पीने के पानी की व्यवस्था है, न बैठने के लिए कुर्सी-बेंच और न ही प्रा