सागर नगर: केंट थाना क्षेत्र में शराब के लिए रुपए नहीं दिए तो युवक से मारपीट, एससीएसटी के तहत मामला दर्ज
कैन्ट थाना क्षेत्र में दो आदतन अपराधियों ने एक युवक से शराब के लिए रुपए मांगे। नहीं देने की स्थिति में उन दोनों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। फरियादी युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ खण्ड 119 (1), 126 (2), 296, 115, 118(1), 351 (2) और एससीएसटी के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।