सागर नगर: कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वजवंदन कार्यक्र राजीव गांधी भवन जिला शहर कांग्रेस कार्यालय के प्रागंण में हुआ संपन्न
हर माह के अंतिम रविवार को कांग्रेस सेवादल परिवार शहर के अलग-अलग स्थानों पर ध्वजारोहण करके अपनी परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। इसी श्रृंखला में जुलाई माह के इस अंतिम रविवार को जिला शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय,राजीव गांधी भवन पर सेवादल का मासिक ध्वजवंदन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीनदयाल तिवारी ने ध्वजारोहण किया।